ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / महाराष्ट्र से आयी महिला पुरोहितों ने करायी BJP MLC की बिटिया की शादी,...

महाराष्ट्र से आयी महिला पुरोहितों ने करायी BJP MLC की बिटिया की शादी, बिहार में नए अध्याय की शुरुआत

09-Dec-2021 08:25 AM

PATNA : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है. नई मिसाल हिंदू रीति रिवाज से हुई एक शादी समारोह में पेश की गई है. भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद डॉ संजय पासवान की बिटिया की शादी महिला पुरोहितों ने कराई है. यह महिला पुरोहित महाराष्ट्र से पटना आईं और बीजेपी एमएलसी संजय पासवान की बेटी प्रोफेसर अदिति नारायणी की शादी करवाई. शादी दिन में ही वैदिक रीती रिवाज से हुई.


प्रोफेसर अदिति जेएनयू की रिसर्च स्टूडेंट रही हैं. अपनी शादी महिला पुरोहितों से करा कर अदिति ने समाज में महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने का संदेश दिया. यह हर लड़की के लिए प्रेरणादायक है. महिला पुरोहितों से अपनी शादी कराने की इच्छा अदिति को शुरू से ही थी. शादी तय होने के बाद अदिति ने अपने घर और ससुराल वालों को इसके लिए तैयार किया. और मिसाल पेश की.


यह दोनों महिला पुरोहित महाराष्ट्र में खासी पहचान रखती हैं. महाराष्ट्र के अंदर जब इन्होंने वैदिक के संस्कार और धार्मिक अनुष्ठान कराने की शुरुआत की थी. तब इन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब वह दौर गुजर चुका है. 25 साल पहले वेदों की पढ़ाई पूरी करने वाली इन महिला पंडितों ने पटना में जो शादी कराई है वह हर तरफ चर्चा का केंद्र बनी हुई है.


महाराष्ट्र के थाणे जिले की गौरी खुंटे और वृंदा दांडेकर महिला पुरोहित हैं. गौरी को अपने परिवार से काफी मदद मिली. इस दौरान इनकी वृंदा से मुलाकात हुई. अब तक दोनों ने साथ में कई शादियां कराईं हैं.