ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान

महाराष्ट्र में सरकार गठन का हर फार्मूला फेल, अब केवल गडकरी से है उम्मीदें

महाराष्ट्र में सरकार गठन का हर फार्मूला फेल, अब केवल गडकरी से है उम्मीदें

05-Nov-2019 11:42 AM

MUMABAI : महाराष्ट्र में सरकार गठन का फार्मूला फेल हो गया है। शिवसेना और बीजेपी सरकार गठन को लेकर अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली पहुंचकर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी लेकिन इस मुलाकात के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। उधर शिवसेना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात कर साफ कर दिया कि सरकार गठन नहीं होने देने में उसकी कोई भूमिका है। 


महाराष्ट्र में सरकार गठन का संकट कैसे दूर होगा इसे लेकर सभी रणनीति बना रहे हैं लेकिन मौजूदा संकट के बीच शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के सलाहकार माने जाने वाले किशोर तिवारी ने संघ को सरकार गठन का रास्ता सुझाया है। किशोर तिवारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर कहा है कि महाराष्ट्र में मौजूदा संकट का हल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी निकाल सकते हैं। किशोर तिवारी ने कहा है कि नितिन गडकरी ही  बीजेपी और शिवसेना के बीच मौजूदा स्थिति में  मध्यस्था करा सकते हैं। 


उद्धव के करीबी किशोर तिवारी ने बीजेपी के पक्ष में विधानसभा चुनाव के नतीजे नहीं आने के बाद अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर डाली थी। अब वही किशोर तिवारी कह रहे हैं कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र में मौजूदा संकट का हल निकाल सकते हैं। वहीं दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर वापस लौटे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ सरकार गठन को लेकर नए सिरे से रणनीति पर चर्चा करेंगे।