बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
15-Feb-2021 09:06 AM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के जलगांव से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई. वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
यह हादसा यवल तालुक के किंगांव गांव के पास की है, जहां पपीते से लदा ट्रक पलटने से यह हादसा हो गया.हादसा रविवार की रात एक बजे के करीब हुई है. बताया जा रहा है कि सड़क पर कई गड्ढे हैं जिस वजह से हादसा हुआ.
बताया जा रहा है कि पपीते से भरे ट्रक में 21 मजदूर भी सवार थे. तभी यवल रोड सड़क में गड्ढे की वजह से ट्रक पलट गई. इस हादसे में ट्रक में सवार 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद जलगांव और यवल की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा करने के बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया. सभी मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.