कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
25-Mar-2024 09:07 AM
By First Bihar
DESK : मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रृद्धालु झुलस गए हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह भस्म आरती के दौरान जब पूजा चल रही थी, उस वक्त आग लगने का मामला सामने आया है।इसमें 14 लोग आग से झुलसे हैं।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर किन पदार्थों की वजह से ये आग भड़की है, इसकी जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे। इसी दौरान ये आग लगी। इस आग की चपेट में आने से मंदिर में मौजूद छह दर्शनार्थी भी झुलस गए हैं। घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली का जश्न चल रहा था। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।