बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
04-Aug-2023 05:48 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर लोकसभा इलाके से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। जेडीयू के यूपी प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि - यूपी के फूलपुर के लोग यह चाहते हैं कि नीतीश कुमार यूपी से भी चुनाव लड़ेंगे। यहां के लोग का ऐसा कहना है कि वो सिर्फ अपना नामांकन भर दें जीत हमलोग तय कर देंगे। वहीं, नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने की बातों को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा हमला बोला है। शहनबाज ने कहा है कि - उनको बिहार में तो सीट मिल नहीं रही है वहां क्या करेंगे।
दरअसल, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन से जब यह सवाल किया गया कि नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं इस बात की चर्चा तेज है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि - नीतीश कुमार को बिहार में तो कोई सीट नहीं मिल रही है वो यूपी में क्या ही चुनाव जीतेंगे। अब महागठबंधन को यह मालूम चल गया है कि, बिहार में उनको एक भी सीट नहीं मिलने वाला है। इस लिहाजा नीतीश कुमार खुद यूपी से चुनाव लड़ने का सोच रहे हैं। बिहार में इसबार सभी सीटों पर एनडीए का कब्ज़ा होने वाला है। यह बात पक्की हो चुकी है।
इसके आगे भाजपा नेता ने कहा कि - नीतीश कुमार को बिहार से बाहर जाकर चुनाव लड़ने के बारे में तो सोचना भी नहीं चाहिए। हमलोग तो कभी भी दूसरे राज्यों से चुनाव लड़ने के बारे में सोचते नहीं है। हमारे लिए तो अपना राज्य ही अपना देश होता है। वैसे भी अब महागठबंधन को अंदाजा हो गया है कि बिहार में उनका खाता नहीं खुलने वाला। इसलिए सबलोग इधर - उधर जाने का सोच रहे हैं।
इधर, मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के मामले में इन्होंने कहा कि - यह अदालत का मामला है।अदालत ने ही इनको लेकर फैसला सुनाया था अब अदालत ने ही इसपर स्टे आर्डर लगाया है। अदालत के काम में हम लोग कभी कुछ नहीं बोलते और ना ही टांग अराते हैं। इसलिए उनके मामले में अदालत का जो फैसला आया है वह सब जानता है।