Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
03-Nov-2020 08:34 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद महागठबंधन की ओर से प्रेस वार्ता कर बड़ा दावा किया गया है. दूसरे चरण के 94 में से 65 सीट पर महागठबंधन ने जीत का दावा किया है. वहीं दूसरी ओर एनडीए नेताओं की ओर से भी दावा किया गया कि बिहार में एक बार फिर से उनकी सरकार बननी तय है.
मतदान के बाद राजद, कांग्रेस, वामदल के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर यह दावा किया कि दूसरे चरण के 94 में से 65 सीट पर महागठबंधन की जीत पक्की है. राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पहले चरण के मतदान में महागठबंधन के पक्ष में जो हवा चली उसने अब आंधी का रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने राजनैतिक लाभ लेने के लिए पीएम को भारत माता की जय बोलना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के सवालों का भी पीएम ने कोई जवाब नहीं दिया.
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार से डबल इंजन की सरकार की विदाई तय है. कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं. लोग अपने गुस्से का इजहार ईवीएम का बटन दबाकर कर रहें. उन्होंने दावा किया कि राजद-कांग्रेस-वामदलों के गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है. उन्होंने कहा प्रतिद्वंद्वियों की हताशा बता रही है कि उनकी हार हो चुकी है.
उधर दूसरी ओर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने दावा किया है कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बननी तय है. बिहार में इतिहास रचा जाएगा. एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी. प्रदेश के लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें सुशासन चाहिए. बिहार के लोगों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश की उन्नति के लिए मतदान किया है. लोग जाति नहीं, विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हर तरफ विकास की चर्चा है. स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं हर गांव, हर घर तक पहुंची है. इन सुविधाओं को पाकर लोग खुश हैं. ऐसे में राज्य में एक बार फिर एनडीए की मजबूत सरकार बननी तय है.