ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन

महादलित छात्र को डायरेक्टर ने बेरहमी से पीटा, स्टूडेंट बोला- चौकी पर सोने की मिली सजा; शिक्षा विभाग ने शुरू की मामले की जांच

 महादलित छात्र को डायरेक्टर ने बेरहमी से पीटा, स्टूडेंट बोला- चौकी पर सोने की मिली सजा; शिक्षा विभाग ने शुरू की मामले की जांच

22-Sep-2024 10:42 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पोठिया थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल (ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल) पर जातिगत भेदभाव और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक ने एक 8 साल के दलित छात्र को बेड पर सोने पर बेरहमी से पीटा। बच्चे के हाथ खिड़की से बांधकर उसे जातिगत गालियां भी दी गईं। पीड़ित बच्चे सचिन कुमार, जो एलकेजी का छात्र है। इसे  दो दिन पहले ही स्कूल के हॉस्टल में भर्ती कराया गया था।


दरअसल, यह मामला कटिहार के पोठिया थाना अंतर्गत शब्दा गाँव से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाले मुकेश कुमार मल्लिक ने पोठिया पुलिस को लिखित आवेदन में बताया है कि मेरा पुत्र सचिन कुमार ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल शब्दों में हॉस्टल में रहता था। स्कूल के डायरेक्टर रोहित सिंघानिया और शिक्षक संतोष कुमार यादव के द्वारा मेरे पुत्र को खिड़की में बांधकर बेरहमी से पीठ पीठ कर जख्मी किया गया है। 


उन्होंने बताया है कि मेरा पुत्र ने मुझे बताया कि मुझे स्कूल के हॉस्टल में जमीन पर सुलाया जाता था मैं एक दिन बेड पर सो गया जिस कारण मुझे स्कूल के डायरेक्टर एवं शिक्षक के द्वारा यह कहते हुए पिटा गया कि और छोटी जाती का कहकर मेरे साथ भेदभाव किया जाता है। बच्चे के जख्मी हालत जो देख बच्चों के पिता ने पोठिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 


वही इस मामले में पोठिया थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पाकर फलका प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  राम दाहिन प्रसाद ने पीड़ित बच्चे के घर और स्कूल में जांच के लिए शनिवार को पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि बच्चे ने जो कहा है वो सत्य पाया गया है। बच्चे के साथ ज्यादती हुई है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज रहे हैं।


उधर, स्कूल के डायरेक्टर रोहित सिंघानिया ने आरोपो को निराधार बताया और राजनीति होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चा स्कूल की दीवार पर था जिसपर बच्चे के पिता ने सूचना दी और वार्डेन के द्वारा दो तीन स्टीक लगाई गई है। इस बीच, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम दहीम प्रसाद ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने खुद स्कूल जाकर बच्चों और शिक्षकों से पूछताछ की। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें 19 सितंबर को हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही प्राइवेट स्कूल का जांच किया गया है।