ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / मगध यूनिवर्सिटी के वीसी पर धांधली का आरोप, परीक्षा नियंत्रक ने पत्र लिखकर...

मगध यूनिवर्सिटी के वीसी पर धांधली का आरोप, परीक्षा नियंत्रक ने पत्र लिखकर बताया: बीना बताए खरीद ली गई 1.75 करोड़ की किताब

06-Dec-2021 11:55 AM

मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद के यहां विशेष निगरानी ब्यूरो की छापेमारी के बाद यहां की कॉपी व किताब खरीद की जांच शुरू कर दी गई है. एसवीयू ने सभी विवि को पत्र लिखकर कॉपी के बाद अब किताब खरीद का भी पूरा ब्योरा मांगा है. मिली जानकारी के मुताबिक जांच में मगध यूनिवर्सिटी में कॉपी व किताब खरीद में धांधली सामने आयी है. परीक्षा नियंत्रक ने प्रभारी वीसी विभूति नारायण सिंह को इस संबंध में पत्र लिखे है.


अपने पत्र में उन्होंने प्रो राजेंद्र प्रसाद पर आरोप लगाया है कि बिना मेरी जानकारी के ही पुस्तकालय की इ-बुक खरीद के लिए 1.75 करोड़ रुपये निकाल लिये गये थे. इसके भुगतान के लिए फंड का विचलन किया गया है. यह भुगतान 21 नवंबर 2021 को उस दिन किया गया है, जब परीक्षा नियंत्रक बेलागंज के महाबोधि कॉलेज व चाकंद के सीएम जनता कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण करने गये थे.


परीक्षा नियंत्रक ने लिखा है कि सभी फाइलें वीसी के निवास में रहती थी. वहीं छापेमारी के दौरान उनके आवास से सभी वित्त संबंधित फाइलें एसवीयू ने जब्त कर ली थीं. अब उन्हें वीसी कार्यालय में फाइलें जमा करने के लिए कहा गया है. परीक्षा नियंत्रक ने पत्र की एक-एक प्रति राजभवन के सचिव, सीएम के अपर मुख्य सचिव, एसवीयू के एसपी, यूनिवर्सिटी के कुलानुशासक और कुलसचिव को भी भेजी है.