पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
11-Oct-2023 03:33 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बैंक लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि वो बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित रामा रेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। आरोपी ने इस दौरान कई अन्य जानकारियां पुलिस को दी। जिसके बाद सदर डीएसपी राजीव कुमार और बेनीपट्टी डीएसपी नेहा कुमारी ने उक्त होटल में संयुक्त छापेमारी कर दी। इस दौरान रामा रेस्ट हाउस के कमरे से 3 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
रामा रेस्ट हाउस को सील कर दिया गया वही मालिक समेत कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। रामा रेस्ट हाउस में पुलिस की रेड से अफरा-तफरी मच गयी। हिरासत में लिये गये सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित रामा रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चलने की सूचना पर सदर और बेनीपट्टी डीएसपी ने छापेमारी की और मौके से 3 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा वही होटल के मालिक लालू यादव को भी हिरासत में लिया।
पुलिस ने अभी तक कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके के होटल व्यवसायियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। बेनीपट्टी की डीएसपी नेहा ने बताया कि बैंक लूट कांड के आरोपी को पकड़ा गया था जिसने पूछताछ के क्रम में बताया था कि वो इसी रेस्ट हाउस में रुका था। इस दौरान उसने कई अन्य जानकारियां दी थी जिसकी सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के साथ मिलकर उन्होंने संयुक्त छापेमारी की। जहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।