ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

मधुबनी में सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला, लोगों ने गाड़ी में लगाई आग, पुलिस के साथ मारपीट

07-Nov-2020 10:01 PM

MADHUBANI :  बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान में कई जगहों पर अप्रिय घटनाएं हुईं. मधुबनी जिले के बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने सुरक्षा कर्मियों और पुलिसवालों पर जानलेवा हमला किया. आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. पुलिस घटना के छानबीन में जुटी हुई है.


घटना मधुबनी जिले के लदनियां थाना इलाके की है. जहां बिसनपुर गांव स्थित बूथ संख्या 60 पर किसी बात को लेकर एक सुरक्षा कर्मी और ग्रामीण में झड़प हो गई. स दौरान आक्रोशित लोगों ने बूथ पर सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर पथराव कर दिया और उनकी एक गाड़ी में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंचे जयनगर एएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया.


ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिसनपुर गांव के बूथ संख्या 60 पर मतदान कार्य अंतिम चरण में था. बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की कुछ बात को लेकर एक ग्रामीण से बकझक हो गई थी. सुरक्षा कर्मी ने उसे एक थप्पड़ मार दिया, जिससे ग्रामीणों ने बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया.


जयनगर एएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि वे घटनास्थल पर पहुंच गये है स्थिति नियंत्रण में है. पोलिंग पार्टी को वहां से सुरक्षा व्यवस्था में रवाना किया जा रहा है.