ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / मधुबनी के सूड़ी स्कूल में पढ़े आदित्यनाथ दास बन गये आंध्र प्रदेश...

मधुबनी के सूड़ी स्कूल में पढ़े आदित्यनाथ दास बन गये आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव, CM जगनमोहन रेड्डी के हैं खास पसंद

23-Dec-2020 08:06 PM

PATNA : बिहार के मधुबनी के सूड़ी स्कूल में पढ़े आदित्य नाथ दास आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव बन गये हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की खास पसंद माने जाने वाले आदित्यनाथ दास से सीनियर पांच आईएएस राज्य में कार्यरत हैं.लेकिन सरकार ने उन्हें ही अगला मुख्य बनाया है.


31 दिसंबर से संभालेंगे कार्यभार
आंध्र प्रदेश की मौजूदा मुख्य सचिव नीलम साहनी का कार्यकाल 31 दिसम्बर को खत्म हो रहा है. नवनियुक्त मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास 31 दिसम्बर को कार्यभार संभालेंगे. 1987 बैच के आईएएस आदित्नाथ दास से सीनियर पांच आईएएस आंध्र प्रदेश में हैं. वहीं उनके बैच के भी दो अधिकारी राज्य में पदस्थापित हैं. लेकिन सरकार ने आदित्यनाथ दास को ही मुख्य सचिव पद के लिए बेहतर माना.


मधुबनी के सूड़ी स्कूल में पढ़े हैं
आदित्यनाथ बिहार के मधुबनी शहर के तिलक चौक के मूल निवासी हैं. उन्होंने पहली से लेकर सांतवी क्लास तक की अपनी पढ़ाई मधुबनी के सूड़ी स्कूल में की है. उसके बाद वे सैनिक स्कूल में पढ़ाई के लिए चुन लिये गये. लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित सैनिक स्कूल से उन्होंने आंठवी से दसवीं तक की पढ़ाई की. फिर प्लस टू की पढ़ाई देहरादून से और बीएचयू से स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की.


बैंक पीओ की नौकरी छोड़ बने थे आईएएस
स्नातक करने के बाद वे बैंक पीओ के लिए चुन लिये गये. सबसे पहले उनका चयन पंजाब नेशनल बैंक की मधुबनी शाखा में पोस्टिंग के लिए हुआ था. उसी दौरान वे स्टेट बैंक और इंडिया में हरियाणा के हिसार शाखा में प्रोवेशनर ऑफिसर के लिए भी चयनित कर लिये गये. हिसार में नौकरी शुरू के तीन महीने बाद उन्होंने त्याग पत्र दे दिया और फिर आईएएस चुन लिये गये.