Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन
21-Sep-2024 02:54 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर में मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था लेकिन उसमें साढ़े 4.5 फीट लम्बा मगरमच्छ फंस गया। जाल में मगरमच्छ को देख लोगों ने पीट-पीटकर जान ले ली। मगरमच्छ को मारने के बाद लोग मौके से फरार हो गये। मामले की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी।
कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के निबिया टाड़ गांव के पास नहर में एक मगरमच्छ मरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र में मछली मारने वाले मछुआरों ने नहर में मछली फंसाने के लिए जाल बिछाया था लेकिन इसमें 4.5 फीट का मगरमच्छ फंस गया। जाल में मगरमच्छ को देख लोगों ने लाठी-डंडे से इस कदर पीटा की मगरमच्छ की जान चली गयी।
फिर नहर में मरे हुए मगरमच्छ को फेंक कर फरार हो गये। जब मगरमच्छ निबिया टाड़ गांव के नहर के फाटक में देखा गया तो वहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गयी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को जब्त किया और अपने साथ ले गयी।
इस संबंध में कैमूर डीएफओ चंचल प्रशासम ने बताया कि सूचना मिली थी कि निबिया टांड़ गांव के बगल से एक नहर गुजरी है। जहां एक मगरमच्छ फाटक में फंसकर पड़ा हुआ है। वन विभाग के कर्मी पहुंचकर उस फटाक से मगरमच्छ को बाहर निकाला तो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसपर चोट के भी निशान थे। मगरमच्छ की लंबाई 4.5 फीट बताई गई है।
ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि चैनपुर के इलाके में कुछ लोग मछली मारने वाले मगरमच्छ को पकड़े हुए था। जहां उसे मारपीट कर मरे हुए मगरमच्छ को नहर में डाल दिया। नहर में पानी के बहाव से बहते हुए निबिया टाड़ गांव के नहर के पास फाटक में फस गया। जहां वन विभाग द्वारा मगरमच्छ का पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार किया गया है। और इस घटना में जो भी संलिप्त पाए जाएंगे उन पर वन अधिनियम एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में वन विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है।



