GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
12-Aug-2024 08:23 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन हत्या से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मचान पर सोए राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरा जिला के चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में घर के बाहर मचान पर सोए व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी।यह गोली उसके कनपट्टी में मारी गई है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मठियापुर निवासी स्व शिवजनम साव का 55 वर्षीय पुत्र सुनील साव बताया जा रहा है। जो गांव पर ही राजमिस्त्री का काम किया करता था।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना मौके पर पहुंची और उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण अभी पता नही चल पाया है। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है।
बताया जा रहा है कि, सुनील साव राजमिस्त्री का काम करता था। वह खाना खाकर घर के बाहर मचान पर सोने चला गया। तभी रात्रि एक बजे के आसपास घरवाले गोली चलने की आवाज सुन बाहर निकले, तो सुनील साव खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद घटना की सूचना चांदी थाने को दी गई। जहां रात में ही चांदी थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों की सहायता से आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले भेजा गया। बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल से उन्हें आरा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।