ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / लुटेरी दुल्हन ! शादी के दूसरे ही दिन गहने और पैसा लेकर प्रेमी...

लुटेरी दुल्हन ! शादी के दूसरे ही दिन गहने और पैसा लेकर प्रेमी के साथ हुई फुर्र, अलग रूम में सोया था हसबैंड

28-May-2023 12:57 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसके लिए सही और गलत का निर्णय कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके फेर में पड़े इंसान एक पल में ऐसा कदम उठा लेता है जिससे उसके पुरे परिवार की मुश्किलें काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शादी के दसूरे दिन एक दुल्हन अपनी प्रेमी संग फरार हो गई। इस दौरान उसने अपने पति के घर से गहने और कैश भी लेकर फुर्र हो गई। 


दरअसल, भागलपुर में शादी के दूसरे दिन एक दुल्हन भाग निकली। पति ने बताया कि, जब रात में वो दूसरे कमरे में सो रहा था उसी टाइम रात में 2 बजे उसकी पत्नी ने अपनी प्रेमी को बुलाया और उसके साथ भाग गई। वो अपने साथ गहने और कैश भी ले गई। यह मामला नारायणपुर गांव का है।अब पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने भवानीपुर थाने में केस दर्ज कराया है।


बताया जा रहा है कि, नंदलाल 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में धूमधाम से शादी कर 22 मई को पत्नी के साथ घर पहुंचा था। 22 मई की देर रात उसकी पत्नी फरार हो गई। लड़की के गायब होने के बाद परिवार वालों ने उसके घर वालों से भी बात की, लेकिन वो उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद छानबीन की गई तो पता चला कि वो प्रेमी के साथ भाग गई। नंदलाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के प्रेमी को नहीं पहचानता है। लड़की के माता-पिता सारे मसले को जानते थे फिर भी उन्होंने अपनी बेटी की शादी मुझसे करा दी।


इधर, इस घटना की पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन के ससुराल से फरार होने की तस्वीर निकाली। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी को मानसी के एक गांव से नवविवाहिता के साथ गुरुवार को बरामद कर लिया है, जिसके बाद न्यायालय में बयान करवाया।वहीं, इस पूरे मामले में नवगछिया पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद लड़की को ढूंढ लिया है। न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है। लड़की के बालिग होने के कारण न्यायालय के आदेशानुसार उसे अपने इच्छा अनुसार अपना जीवन गुजारा करने का आदेश जारी किया गया। वहीं इस मामले में लड़की का कहना है कि वह नगद या जेवरात लेकर फरार नहीं हुई है।