ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / लंच आवर के बाद भी सदन में नहीं पहुंचे स्पीकर विजय सिन्हा, विपक्ष...

लंच आवर के बाद भी सदन में नहीं पहुंचे स्पीकर विजय सिन्हा, विपक्ष का हंगामा.. कार्यवाही स्थगित

15-Mar-2022 02:05 PM

PATNA : विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से अपने ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर नाराज स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंचे हैं. आज यानी मंगलवार को सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष सदन में नहीं आए. सदन में विपक्षी दल आरजेडी ने हंगामा किया. जिसके कारण कार्यवाही भोजन अवकाश यानी दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. दोपहर 2:00 बजे जब विधान सभा की बैठक दोबारा शुरू हुई तो भी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन में नहीं पहुंचे हैं. अभ्यासी सदस्य के तौर पर प्रेम कुमार विधानसभा में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे.


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सदन के पटल पर विधायी संबंधी दस्तावेज रखे. इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से बजट का प्रस्ताव रखा गया. आसन पर मौजूद प्रेम कुमार ने विपक्षी सदस्यों को कटौती प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा, लेकिन हंगामे के बीच सदन में विपक्षी सदस्य वेल में आ गए.


कांग्रेस की तरफ से विधायक विजय शंकर दुबे ने कटौती का प्रस्ताव पेश किया और उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया था. इसी बीच सदन में हंगामा बढ़ता देख कार्यवाही को 4:50 तक स्थगित कर दिया गया. उधर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा विधानसभा स्थित अपने कक्ष में मौजूद हैं. लेकिन सदन की कार्यवाही का संचालन करने वह नहीं आ रहे हैं. विपक्ष इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी की मांग कर रहा है. जबकि स्पीकर भी मुख्यमंत्री की तरफ से किए गए बर्ताव को लेकर खासे नाराज हैं.