ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / LPG सिलेंडर पर 79 की जगह अब मिलेगी 200 रुपये की सब्सिडी, चुनाव...

LPG सिलेंडर पर 79 की जगह अब मिलेगी 200 रुपये की सब्सिडी, चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

29-Aug-2023 02:58 PM

By First Bihar

DELHI: लंबे समय से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए खुशखबरी है। केंद्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ा दिया है। पहले रसोई गैस उपभोक्ता को 79 रुपये सब्सिडी मिला करता था अब उसे बढ़ाकर 200 रुपये की गयी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। उज्जवला योजना के तहत 200 रुपये की सब्सिडी दी गयी है। 


केंद्र सरकार के इस फैसले को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बता दें कि इस साल मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी हैं। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। इस चुनाव में महंगाई एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है। कमरतोड़ महंगाई से लोग काफी परेशान है। आए दिन इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार को विपक्ष घेरने का काम कर रही है।


 रसोई गैस की कीमतों को लेकर भी विपक्ष हमलावर है। अभी 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस 1200 रुपये में मिल रहा है। पहले यह 400-500 में लोगों को मिलता था लेकिन इसकी कीमतों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि होती रही और आज इसकी कीमत 1200 रुपये हो गयी है। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 79 रुपये की जगह 200 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान कर दिया है।     

news image