ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / लोकसभा के वेल में पहुंचा विपक्ष, JNU और गांधी परिवार की सेक्युरिटी में...

लोकसभा के वेल में पहुंचा विपक्ष, JNU और गांधी परिवार की सेक्युरिटी में कटौती को लेकर हंगामा

19-Nov-2019 12:42 PM

 DELHI : शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज लोकसभा में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष के सदस्य सदन के वेल में पहुंचकर लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।  जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्षी सांसदों ने सदन में जमकर नारेबाजी की तो वहीं कांग्रेस की तरफ से गांधी परिवार की सुरक्षा में कटौती किए जाने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा किया गया। 


प्रश्नोत्तर काल के बाद सुनने काल में भी विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी रखा। शून्यकाल में बीएसपी सांसद दानिश अली ने जेएनयू के छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला उठाया तो वहीं कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सुरक्षा में कटौती का मामला उठाया। 


लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों की तरफ से दिए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने वेल में प्रदर्शन कर रहे सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका रवैया नहीं बदला तो वह वेल में प्रदर्शन करने की परिपाटी खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे।