ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

लोकसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी, लाखों के नेपाली करेंसी के साथ SSB के हत्थे चढ़े मां-बेटा

09-Apr-2024 01:23 PM

By First Bihar

MADHUBANI : लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों पर पैनी नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में एसएसबी के जवानों ने मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर तीन लाख, बीस हजार की नेपाली करेंसी के साथ मां-बेटा को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, एसएसबी ने जयनगर थानाक्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरने गांव में एसएसबी चौकी पर यह कार्रवाई की है। जहां 3,20,000 रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ मां-बेटे एसएसबी जवानों के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या-280/23 से लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में दोनो नेपाली मां-बेटे की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं।


जब एसएसबी जवानों ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली तो भारी मात्रा में नेपाली करेंसी बरामद किया गया। दोनों की पहचान 32 वर्षीय अरविंद कुमार मंडल और उसकी 47 वर्षीया मां मनीया देवी के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के धनुषा जिले के उधड़ी के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान नेपाली मुद्रा के बारे में उनके संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर जयनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।