Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
21-Jun-2024 05:16 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव के बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, प्रिंस राज सहित कई नेता शामिल हुए। पशुपति पारस ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्धेश्य पूरे देश में RLJP पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनके साथ नाइंसाफी हुई। जबकि हमारी कोई गलती नहीं थी।
हम पांच सांसद थे और हमारे खिलाफ कोई आरोप नहीं था। फिर भी हमारे पांचो सांसद का टिकट काट दिया गया। हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ। इसके बावजूद हमलोगों ने एनडीए के प्रत्याशियों को जीताने का काम किया। लेकिन जो बात बीत गया है अब उसे दोहराने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी से हमारी पार्टी का संगठन कमजोर नहीं है। गलतफहमी लोग नहीं पाले डेढ़ साल विधानसभा चुनाव का है। जिसे देखते हुए अब हमारी पार्टी के संगठन का विस्तार किया जाएगा। एनडीए के लोगों से बातचीत होगी फिर विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे। जम्मू कश्मीर, हरियाणा सहित कई जगहों पर हमारी पार्टी का संगठन है।
हम एक भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़े फिर भी सौ में सौ प्रतिशत कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ हैं। लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि हमारी पार्टी के साथ इंसाफ नहीं हुआ। पूरे देश में हमारी पार्टी का संगठन है हमलोगों ने फैसला लिया है कि देशहित में हम एनडीए गठबंधन के साथ रहेंगे। लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों को जीताने का काम किये हैं। पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला।