दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jan-2020 01:15 PM
DELHI: लोकपाल कमेटी के सदस्य जस्टिस दिलीप बी भोसले ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ख़बरों के मुताबिक निजी कारणों से दिलीप भोसले ने ये पद छोड़ा है. पिछले साल 27 मार्च को देश के पहले लोकपाल जस्टिस पिनाकी घोष की अगुवाई वाले पैनल में जस्टिस दिलीप भोसले ने पदभार ग्रहण किया था.
लोकपाल कमेटी में जस्टिस भोसले के अलावा जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी और जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी को भी सदस्य नियुक्त किया गया था. न्यायमूर्ति भोसले ने अपना इस्तीफा पत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को ही भेज दिया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति भोसले ने निजी कारणों के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
आपको बता दें कि 63 साल के जस्टिस दिलीप भोसले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से आते हैं. वो बंबई और कर्नाटक हाईकोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों के लिए हैदराबाद के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं.