बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
23-Mar-2020 06:03 AM
PATNA : कोरोना वायरस के खतरे को लेकर पूरे बिहार में लॉक डाउन का फैसला ले लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार के शहरी इलाकों में 31 मार्च तक लॉक डाउन का एलान किया है. लेकिन जरूरी सेवाओं को इस लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है.
सरकार की ओर जिन्हें छूट दी गयी उनके अलावा कोई भी लॉक डाउन का उल्लंघन करता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि किन लोगों को लॉक डाउन से छूट मिली हुई है. हम उनकी जानकारी दे रहे हैं जिन्हें सरकारी बंदिशों से छूट मिली हुई है.
आवश्यक सरकारी सेवायें- स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस, जलापूर्ति, अग्निशमन, सफाई, सिविल सप्लाई के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लॉक डाउन की बंदिशें लागू नहीं होंगी. बाकी दूसरे विभागों के सरकारी कर्मचारियों को अपने कार्यालय प्रमुख के निर्देश के मुताबिक काम करना होगा. अधिकतर कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गयी है.
बाजार में जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाले- आम जनजीवन के लिए जरूरी सामानों की आपूर्ति करने या बेचने वालों को लॉक डाउन से छूट होगी. इन सामानों में राशन के सामान, सब्जियां, दूध और दवाई शामिल है. इन सामानों के स्टोर या दुकान खुले रहेंगे. खाने और दवाई के ऑनलाइन सर्विस पर भी रोक नहीं लगायी गयी है.
आवश्यक सेवाओं के लिए परिवहन सेवा-सरकार ने ट्रेन और बस को बंद कर दिया है. दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसे ऑटो रिक्शा, सिटी बस, ई रिक्शा आदि पर भी रोक होगी. लेकिन जरूरी सेवाओं में शामिल ट्रांसपोर्ट पर रोक नहीं होगी. राशन, दवा, फल, सब्जी, दूध के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई करने वाले वाहनों पर रोक नहीं होगी. सरकार द्वारा घोषित आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों-अधिकारियों को ले जाने वाले वाहनों पर भी रोक नहीं होगी.
गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप और सरकारी राशन दुकान-सरकार की बंदिशें पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और सरकारी राशन दुकानों पर भी लागू नहीं होगी. वहां काम कर रहे कर्मचारी भी बंदिशों के दायरे में नहीं आयेंगे.
घरेलू एयरलाइंस और एयरपोर्ट के कर्मचारी-अधिकारी-बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से घरेलू उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा देने की मांग की थी. लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है. लिहाजा एयरपोर्ट और घरेलू विमान कंपनियों में काम करने वालों पर भी लॉक डाउन की बंदिशें लागू नहीं होंगी.
मीडिया- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ वेब मीडिया भी कोरोना से लड़ी जा रही जंग में अहम रोल निभा रहा है. लिहाजा उन पर भी लॉक डाउन की बंदिशें लागू नहीं होंगी. हालांकि उन्हें भी एक जगह एकत्र नहीं होने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सरकारी निर्देशों का पालन करना होगा.
इसके अलावा भी सरकार अगर चाहे तो अन्य सेवाओं को भी लॉक डाउन से मुक्त घोषित किया जा सकता है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...