ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये?

Home / news / लॉकडाउन में नशेड़ियों ने ड्रोन से मंगवाया गुटखा, पुलिस ने दो को गिरफ्तार...

लॉकडाउन में नशेड़ियों ने ड्रोन से मंगवाया गुटखा, पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया

13-Apr-2020 08:01 AM

DESK : ल़ॉकडाउन के दौरान नशे का सामान नहीं मिलने से परेशान नशेड़ियों ने गजब तरीके का जुगाड़ निकाला. ड्रोन की मदद से गुटखा और पान मसाला मंगवाया. गुटखा लेकर उड़ते ड्रोन की तस्वीरें वायरल हो गयीं. इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को महामारी कानून के तहत जेल का रास्ता दिखा दिया है. 

गुजरात में हुआ वाकया

मामला गुजरात के मोरबी का है. शहर में गुटखा लेकर उडते ड्रोन की तस्वीरें वायरल होने लगी. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया. जांच में पाया गया कि तस्वीरें सही हैं और वाकई ड्रोन से गुटखे की सप्लाई की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें गुटखा बेचने वाला और मंगवाने वाला शामिल है. दोनों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

बंद है गुटखा-पान मसाला की बिक्री

कोरोना वायरस को लेकर गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश में गुटखा और पान मसाला की बिक्री बंद कर दी गयी है. कोरोना से देश को बचाने में लगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा परिषद (ICMR) ने सभी राज्यों से सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के चबाने और थूकने पर रोक लगाने को कहा है. विशेषज्ञों ने कहा है कि चबाने वाले तंबाकू, गुटखा,पान मसाला, खैनी से मुंह में ज्यादा लार बनता है. जिससे थूकने की प्रवृति बढ़ती है. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से कोरोना का प्रसार हो सकता है. लिहाजा पान मसाला से लेकर गुटखा और तंबाकू की बिक्री और सेवन पर रोक लगाया जाना चाहिये. इसके बाद पूरे देश में इनकी बिक्री बंद है. 

लॉकडाउन से परेशान हैं नशेड़ी

लेकिन गुटखा-पान मसाला से लेकर शराब की बिक्री बंद होने से नशेड़ी परेशान हैं. इनकी लत किसी बीमारी से कम नहीं है. लिहाजा नशेड़ी नशे के जुगाड़ के लिए नये नये तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं. पूरे देश में शराब को लेकर भी कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन गुजरात के मोरबी में ड्रोन से गुटखा मंगवाने का मामला अपने आप में अजूबा है.