Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
13-Apr-2020 08:31 AM
DESK : कोरोना वायरस के खतरे को लेकर देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच असम सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है. पूरे राज्य में शराब के ठेके खुले रहेंगे, शर्त ये होगी कि बोतल को सेनेटाइज करके ग्राहकों को दी जायेगी.
असम सरकार का फरमान
असम सरकार के आबाकारी विभाग ने रविवार को बकायदा अधिसूचना निकाली है. इसके मुताबिक सोमवार यानि 13 अप्रैल से शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गयी है. सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी. शराब की दुकानों के साथ साथ उनके गोदाम, फैक्ट्री और बोटलिंग प्लांट को खोलने की इजाजत दे दी गयी है. यानि शराब से जुड़े हर काम को चालू करने की मंजूरी दी गयी है.

शराब दुकानों के लिए सरकार की शर्त
असम सरकार ने शराब दुकानों को कुछ शर्तों का पालन करने का आदेश दिया है. ग्राहकों को शराब देने वाले शराब दुकानदार अपने हाथ के साथ साथ बोतल को भी सेनेटाइज करके देंगे. ग्राहकों के हाथों को भी सेनेटाइज करने की व्यवस्था करनी होगी. शराब बेचने वाले और खरीदने वाले के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रखी जायेगी. शराब दुकानों में काम करने वाले आधे कर्मचारी छुट्टी पर रहेंगे. यानि आधे कर्मचारी ही काम करेंगे. शराब फैक्ट्री से लेकर होलसेल और बोटलिंग करने वाले अपने कर्मचारियों को वहीं रहने की व्यवस्था करेंगे. उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी करनी होगी.
असम सरकार ने अपने राज्य में शराबी की आवाजाही के लिए पास भी जारी करने का फैसला लिया है. सभी जिलों के जिलाधिकारी शराब ढ़ोने वाले वाहनों के लिए पास जारी कर सकेंगे. सरकारी पदाधिकारी ये भी सुनिश्चित करेंगे कि शराब दुकानों और फैक्ट्री में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा हो. अगर किसी ने इसका पालन नहीं किया तो उसका लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दी गयी है.
गौरतलब है कि असम में शराब के शौकीन लोगों के साथ साथ शराब कारोबारी भी ठेकों को चालू करने की मांग कर रहे थे. सरकार को भी टैक्स के पैसे के नुकसान की आशंका सता रही थी. ऐसे में शराब की दुकानें खोलने का फैसला ले लिया गया. वैसे असम में अब तक कोरोना के कुल 29 मामले सामने आये हैं. इनमें से 28 लोग तब्लीगी जमात से जुड़े लोग हैं. सरकार ने अपने राज्य में बाहर से हर तरह की एंट्री बंद कर रखी है.