मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
29-Apr-2020 09:49 PM
PATNA : कोरोना संकट की महामारी से आज पूरी दुनिया त्रस्त है. भारत में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए 3 मई तक के लिए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई है. लॉक डाउन की घोषणा के बाद बिहार के हजारों छात्र और लाखों मजदूर दूसरे राज्यों में फंस गए थे. आज केंद्र सरकार की ओर से लॉक डाउन में बड़ी छूट दी गई है. ताकि जो बिहारी राज्य के बाहर फंसे हैं, वो अपने घर लौट आएं.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदशों को नया आदेश जारी किया है. सरकार ने नया आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि कुछ शर्तों के साथ बिहार या अन्य राज्यों के लोग अपने घर लौट सकते हैं. मंत्रालय ने कहा कि घर लौटने के क्रम में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का खास ख्याल रखना होगा. सरकार के इस बड़े फैसले के बाद लॉकडाउन के दौरान देश के अलग-अलग जगह पर फंसे छात्र, मजदूर, टूरिस्ट और श्रद्धालु अब अपने घर वापस लौट पाएंगे.
इन 10 नियमों का रखना होगा खास ख्याल -
1. ट्रांसपोर्ट के रूप में सिर्फ बस का इस्तेमाल किया जाएगा
2. बस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा
3. घर जाने से पहले मेडिकल चेकअप किया जाएगा
4. घर लौटने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखना होगा
5. घर लौटने के बाद लोगों को होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा
6. घर लौटने पर लोकल हेल्थ अथॉरिटी से जांच करानी होगी
7. इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन की जरूरत नहीं होने पर होम क्वॉरन्टीन में रहना होगा
8. राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को नोडल ऑथोरिटी नियुक्त करना होगा
9. लोगों को भेजने और रिसीव करने के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोटकॉल बनाना होगा
10. राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को आवाजाही की इजाजत देनी होगी

