ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / लॉकडाउन में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 4 की...

लॉकडाउन में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

02-May-2020 07:25 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। भागलपुर से खबर है। नवगछिया में लॉकडाउन में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है।


नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर आ रही है। जहां पिकअप और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हुई है। मौका-ए-वारदात पर चार लोगों की मौत हो गयी । हादसे के बाद हाहाकार मचा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची है। हादसे में घायल अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर हंगामा मचा हुआ है।


हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात नवगछिया एन एच 31 के खरीक चौक बाबा ट्रांसपोर्ट के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक दो ट्रक आपस में टकरा गई । इस घटना में नालंदा के दो और झारखंड के दो लोगों की मौके पर जान चली गई है । बताया जा है कि देर रात बिहपुर की तरफ से आ रही ट्रक का कटिहार से आ रही ट्रक से खरीक चौक समीप टक्कर हो गई । जिसमें नालंदा के गुंजन , सुनील कुमार व झारखंड के गोपाल पांडेय व उषा देवी की जान चली गई है । बताया जा रहा है कि गोपाल पांडे व उषा देवी पति पत्नी है और झारखंड से पटना जा रहे थे ।  स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिऐ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया है ,जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।