जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
30-Mar-2020 10:13 AM
RAMPUR: लॉकडाउन में देश के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. लोगों की सहायता के लिए जिलों में कंट्रोल रूम बना है फिर भी कुछ लोग परेशान करने वाला डिमांड कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही यूपी के रामपुर में भी मामला देखने को मिला. एक युवक बार-बार कॉल कर समोसा मांग रहा था. इसके कॉल से परेशान डीएम ने 4 समोसा पहुंचाने का आदेश दिया.
नाली साफ करने की मिली सजा
डीएम ने समोसा तो भिजवा दिए. लेकिन ऐसे वक्त में जानबूझकर परेशान करने के कारण उस पर कार्रवाई के तौर पर उस युवक से नाली की सफाई कराई. डीएम ने कहा कि व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों से समाजिक कार्यों में मदद ली जाएगी.
बिना वजह परेशान ना करें
रामपुर डीएम ने इस अनोखी घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. डीएम ने लिखा है कर्मचारियों को आदेश दिया कि मांगने वाले को चार समोसा भिजवा दो. इसके बाद उस युवक के पास समोसा भेजा गया. डीएम ने लिखा कि ये वक्त इस तरह का डिमांड का नहीं है. ऐसा डिमांड कर कर्मचारियों को परेशान न करें. सभी लोग प्रशासन को सहयोग करें.