पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
29-Apr-2020 05:55 PM
DELHI : लॉकडाउन में घर से दूर फंसे बिहारियों का हाल सबसे बुरा है. एक तरफ जहां अन्य राज्य की सरकारों ने अपने नागरिकों को घर वापस बुलाने के लिए पहल की है तो वहीं बिहार की नीतीश सरकार ने सूबे के लोगों को बाहर फंसे रहने को मजबूर कर दिया. इस मामले में जमकर सियासत भी हुई और अब बिहार बीजेपी के नेताओं की शिकायत के बाद केंद्र सरकार इस मामले को लेकर कुछ नई गाइडलाइन जारी कर सकती है.
सूत्रों के हवाले से लगातार यह जानकारी सामने आ रही है कि लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार कुछ शर्तों के साथ छूट दे सकती है. संभव है कि केंद्र सरकार इस मामले को लेकर जल्द ही कोई एलान करें. हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है.
राज्य के बाहर फंसे बिहारियों के मुद्दे पर खुद नीतीश कुमार ने गेंद केंद्र के पाले में डाल दी थी उसके बाद लगातार बीजेपी के नेता बेचैनी में थे. अब केंद्रीय गृह मंत्रालय इसे लेकर कोई नई गाइडलाइन जारी कर सकता है. इसकी उम्मीद जताई जा रही है अगर ऐसा हुआ तो राज्य के बाहर फंसे लाखों बिहारी सुरक्षित अपने घर वापस लौट पाएंगे. आपको बता दें कि कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर पिछले हफ्ते भर से बिहार में माहौल गरमाया हुआ है. बिहार के जो मजदूर बाहर फंसे हुए हैं वह भी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं लिहाजा एनडीए गठबंधन की चिंता में पड़ी हुई है.