ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन पर SC में हुई सुनवाई, केंद्र ने कहा- 22 लाख 88 हजार मजदूरों के रखने और खाने की गई व्यवस्था

31-Mar-2020 02:43 PM

DELHI:  देश में लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के पलायन और उनको राहत देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि 22 लाख 88 हजार प्रवासी मजदूरों को खाने और रहने की व्यवस्था की गई है. केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जिन लोगों को खाना और रहना मुहैया कराया गया है, उनमें जरूरतमंद, प्रवासी और दिहाड़ी मजदूर शामिल हैं.

24 घंटे के अंदर विशेषज्ञों की समिति का करेंगे गठन

इस दौरान चीफ जस्टिस एसए बोबडे की बेंच ने केंद्र सरकार को कहा कि 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस पर विशेषज्ञों की समिति का गठन करेंगे. साथ ही मजदूरों के पलायन के लिए पोर्टल भी बनाया जाए. 

काउंसिलिंग मुहैया कराया जाएगा

केंद्र ने कोर्ट से कहा कि लोगों में दहशत ना फैले इसको लेकर केंद्र काउंसिलिंग मुहैया कराएगा. इसपर विचार किया जा रहा है. बता दें कि वकील एए श्रीवास्तव ने याचिका दायर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसके बाद सोमवार को भी सुनवाई हुई थी. याचिका में कहा गया था कि मौजूदा समय में लोगों के बीच डर और दहशत कोरोना वायरस से बड़ी समस्या बन रहा है. लॉकडाउन के दौरान हजारों मजदूर पलायन कर रहे हैं. ऐसे लोगों को जाने खाने और रहने की व्यवस्था की जाए.