ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / लोजपा महासचिव ने चिराग से मांगा इस्तीफा, पार्टी से निकाले गये

लोजपा महासचिव ने चिराग से मांगा इस्तीफा, पार्टी से निकाले गये

04-Dec-2020 07:53 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से निकाल दिया है. केशव सिंह ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान से इस्तीफा मांगा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी के टूटने की भी भविष्यवाणी की थी, इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी.


लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त होने के आरोप में पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.


दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद केशव सिंह ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी के सांसदों के अलग होने की भविष्यवाणी भी कर दी थी. इसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की. लोजपा से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने कहा कि चिराग पासवान संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं. वे लोजपा को निजी कंपनी की तरह चला रहे हैं. वे अपने एक पीए की सलाह पर काम कर रहे हैं, जबकि सांसदों और नेताओं की कोई पूछ नहीं है.


हालांकि लोजपा ने पहले ही प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया है. दो दिन पहले ही लोजपा प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी की प्रदेश कमेटी समेत सभी जिलों की इकाई और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था. चिराग पासवान ने  दो महीने के अंदर नई कमिटियां गठित करने का भी एलान किया था.


चिराग पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकता है. लिहाजा वे चुनाव के लिए अभी से ही तैयार रहें. चिराग ने  बिहार में लगातार कैंप कर संगठन को मजबूत बनाने का भी एलान किया है.