ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / पॉश इलाके में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स्क्वायड...

पॉश इलाके में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची बम स्क्वायड की टीम

04-May-2024 04:36 PM

By First Bihar

DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है, जहां सौ से अधिक स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिलने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक बार फिर से ऐसी घटना को लेकर हड़कंप मच गया है।


दरअसल, राजधानी के भीड़-भाड़ वाले इलाके कनॉट प्लेस में एक लावारिस बैग मिलने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस और बम निरोधक दस्ता कनॉट प्लेस पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर एहतियात के तौर पर उसे खाली कराया है। यह लावारिस बैक सीपी के एन ब्लॉक में मिला है। मौके पर दमकल और बम स्क्वायड की टीम मौजूद है।


बता दें कि बीते एक मई को दिल्ली और नोएडा में एकसाथ 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर को खाली करा दिया था। बम निरोधक दस्ता स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली थी लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तू हाथ नहीं लगी थी।