ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / लॉज और रेस्टोरेंट की आड़ में 'डर्टी खेल', इस हालत में मिले तीन...

लॉज और रेस्टोरेंट की आड़ में 'डर्टी खेल', इस हालत में मिले तीन जोड़े, रजिस्टर ने खोला गंदे काम का राज

26-May-2023 12:29 PM

By First Bihar

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक सनीसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में डर्टी खेल चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक लॉज से तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने जब लॉज का रजिस्टर खंगाला तो इस गोरखधंधे का सच सामने आ गया। 


दरअसल, बक्सर पुलिस को यह सुचना मिली थी कि इलाके में कई लॉज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस सुचना के आधार पर स्टेशन रोड में स्थित कलावती लॉज में छापेमारी की जहां तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही यहां कमरा बुक करने के लिए रखा गयारजिस्टर भी फर्जी पाया गया।


बताया जा रहा है कि, शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में कमरे की बुकिंग प्रति दो घंटा के आधार पर की जाती है। हर दो घंटे के लिए कमरे की स्थिति को देखते हुए मनमाने तरीके से पैसा वसूला जाता था। इसके साथ ही पुलिस जांच में यह बात भी सामने आया कि यहां आईडी प्रूफ में भी सिर्फ लड़कों का ही कोई एक डॉक्यूमेंट जमा कराया जाता था। अब पुलिस आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ में जुटी है।


वहीं, पुलिस की इस छापेमारी में आपत्तिजनक अवस्था लड़के - लड़कियों के पकड़ें जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय शहर में रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में अवैध कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। शहर में रेस्टोरेंट और होटल की आड़ में अय्याशी का अड्डा चल रहा है। जिसमें संचालक युवक-युवतियों को रूम देने पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। अब पुलिस जांच में इस डर्टी गेम में और भी कई नाम सामने आ सकते हैं और भी होटलों के नाम सामने आ सकते हैं।


इधर, इस मामले को लेकर डुमरांव डीएसपी ने कहा कि रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने टीम बनाकर छापेमारी की। इस दौरान तीन जोड़ों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।