राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
10-Dec-2020 05:08 PM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति लापरवाही बरतने के आरोप में तकरीबन 80 स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही कर सकता है. बिहार बोर्ड ने ऐसे 80 स्कूलों की लिस्ट तैयार की है, जिन्होंने अब तक अपने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों की लिस्ट बोर्ड को मुहैया नहीं कराई है.
दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बोर्ड की तरफ से ली जाने वाली मैट्रिक परीक्षा के कॉपियों की मूल्यांकन के लिए नई व्यवस्था बनाई है. इस व्यवस्था के तहत अब शिक्षकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रखनी है लेकिन 80 ऐसे स्कूल हैं, जिन्होंने अपने शिक्षकों की सूची ऑनलाइन अपलोड नहीं की है. बोर्ड ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का मन बनाया है.
जिन स्कूलों ने अपना डाटा अपडेट नहीं किया है उनमें पटना जिले के साथ-साथ नालंदा और समस्तीपुर जिले के कई स्कूल शामिल हैं. बोर्ड ने जो नियम बनाया है उसके मुताबिक सभी स्कूलों को अपने यहां मौजूद शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी है. साथ ही साथ उसकी एक हार्ड कॉपी भी बोर्ड मुख्यालय में जमा करानी है लेकिन अब तक तकरीबन 80 स्कूल इसमें लापरवाह दिखे हैं जिनके ऊपर एक्शन लिया जा सकता है.