ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / Land for Job Scam: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, लालू-राबड़ी...

Land for Job Scam: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, लालू-राबड़ी समेत इन लोगों पर दर्ज है चार्जशीट

22-Aug-2023 11:20 AM

By First Bihar

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लालू-राबड़ी समेत परिवार के अन्य लोगों समेत 16 लोगों के खिलाफ दिल्ली के सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट में आज सीबीआई लालू समेत सभी आरोपियों के खिलाफ अपनी दलील पेश करेगी। केस में आरोप तय करने को लेकर आज कोर्ट में बहस होगी।


इससे पहले 5 अगस्त को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई के लिए अगली सुनवाई तक टाल दिया था। हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में CBI के वकील ने दलील देते हुए कहा था कि इस गंभीर मामले से जुड़े हुए दो अहम गवाहों के बारे में ज्यादा जानकारी कोर्ट को नहीं दी थी। वकील ने कोर्ट को बताया था कि अगर सुनवाई के इस स्टेज पर उन गवाहों के नाम सामने आए, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। 


बताते चलें कि, लैंड फॉर जॉब स्कैम का मामला तब का है जब लालू यादव देश के रेलमंत्री थे. उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी के बदले बेशकीमती जमीन या तो उपहार स्वरूप या बेहद कम कीमतों मे ली. वहीं इस मामले में आरोप है कि इन जमीनों को लालू यादव ने अपने परिवार के नाम भी कराया।