बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
29-Sep-2020 06:40 PM
RANCHI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और इन दिनों रांची के केली बंगले में रह रहे हैं. कोरोना संकट की वजह से उन्हें रिम्स से इस बंगले में शिफ्ट किया गया है. बिहार में विधानसभा चुनाव है इसलिए आरजेडी और महागठबंधन के नेताओं की लालू दरबार में हाजिरी मजबूरी हैं. टिकट के दावेदार भी भारी संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन लालू से मुलाकात अब आसान नहीं है क्योंकि इस पर जेल प्रशासन की पैनी नजर है.
सख्ती किस हद तक है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज लालू के हनुमान कहे जाने वाले आरजेडी एमएलए भोला यादव भी लालू से नहीं मिल पाए. विधान परिषद् चुनाव को लेकर भोला यादव लालू से मिलने पहुंचे थे. दरअसल चुनाव के लिए जरूरी दस्तावेजों पर वे लालू के हस्ताक्षर चाहते थे लेकिन रांची जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर ने उन्हें लालू से मिलने की इजाजत नहीं दी.