ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

लालू की वर्चुअल मीटिंग पर ग्रहण, सीबीआई जा सकती है कोर्ट

06-May-2021 04:10 PM

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को वर्चुअल मीटिंग करने वाले हैं. लालू को झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले दिनों जमानत दी थी जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गए. लालू यादव लगभग साढ़े तीन साल बाद पहली बार किसी राजनीतिक बैठक में शामिल होने वाले हैं. तेजस्वी की मौजूदगी में वह आरजेडी के विधायकों और विधानसभा उम्मीदवारों को संबोधित करने वाले हैं. लेकिन इस वक़्त जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक लालू की वर्चुअल मीटिंग पर ग्रहण लग सकता है.


लालू की इस बैठक को लेकर सीबीआई ने नजर टेढ़ी कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई लालू की इस वर्चुअल मीटिंग को लेकर कोर्ट का रुख कर सकती है. माना जा रहा है कि सीबीआई कोर्ट में यह भी तर्क रखेगी की जमानत मिलने के साथ लालू की तबीयत अचानक कैसे ठीक हो गयी. आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू यादव काफी एक्टिव हो गए हैं. लालू के बाहर आते ही सियासी गलियारे में भी भूचाल मच गया है.


news image


गौरतलब हो कि जेल में आधी सजा काटने के बाद लालू यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी. रांची उच्च न्यायालय से लालू को जमानत भी मिल गई. लेकिन जब लालू ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी. तब वे दिल्ली के एम्स में भर्ती थे. दिल्ली एम्स में इलाजरत लालू को जैसे ही जमानत मिली, वे एम्स से भी डिस्चार्ज हो गए. लालू फिलहाल दिल्ली में ही राजद की राज्यसभा सांसद और अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं. 


आपको बता दें कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 9 मई को दोपहर दो बजे आरजेडी के विधायकों और नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे. इस मौके पर लालू यादव भी मौजूद रहेंगे. आरजेडी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है. राजद ने ट्वीट कर लिखा कि "नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार के दिन 9 मई को दोपहर 2 बजे सभी विधायकों और विधानसभा चुनाव में हराए गए सभी राजद प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद विशेष रूप से इस बैठक में उपस्थित रहेंगे."



इधर सत्ताधारी दल के नेताओं ने भी आरजेडी पर हमला शुरू कर दिया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि "कितना भी वर्चुअल मीटिंग कर लीजिए ,अब सबको पता लग गया है कि बुरे वक़्त में आप अपनों का साथ छोड़ देतें हैं. साहब के साथ जो आपने किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. सब याद रखा जाएगा, सब कुछ याद रखा जाएगा."