ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / लालू यादव का किडनी इंफेक्शन तेजी से बढ़ा, तेजस्वी बोले हालात चिंताजनक.. एम्स...

लालू यादव का किडनी इंफेक्शन तेजी से बढ़ा, तेजस्वी बोले हालात चिंताजनक.. एम्स में चल रहा इलाज

23-Mar-2022 02:15 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्थिति स्पष्ट की है. लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके पिता की किडनी में संक्रमण तेजी के साथ बढ़ा है. रांची में संक्रमण का लेवल कम था लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद इसमें और ज्यादा इजाफा हुआ है. इसे लेकर डॉक्टर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं लेकिन उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है.


तेजस्वी यादव ने कहा है कि रांची में उनके पिता या लालू यादव की तबीयत जब ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें एम्स रेफर किया गया था. दिल्ली जाने के क्रम में उनकी तबीयत और भी खराब हुई. एम्स में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर पहले एम्स में एडमिट नहीं ले रहे थे लेकिन जब दोबारा रिपोर्ट कराई गई तो उसमें संक्रमण का लेवल बढ़ा हुआ पाया गया. इसके बाद भी डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट ले लिया है.


बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मंगलवार को रांची रिम्स से उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया. रात भर इमरजेंसी में उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. बाद में एम्स ने उन्हें एडमिट करने से इंकार कर दिया. और रांची लौटने के लिए कहा गया. लेकिन एयरपोर्ट जाते वक़्त लालू यादव की तबीयत ज्यादा ख़राब हो गई थी. इसलिए एम्स के इमरजेंसी वार्ड में लालू को भर्ती किया गया. 


गौरतलब है कि चारा घोटाले के एक मामले में पिछले महीने लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई थी. उन्हें रिम्स में उपचाररत रखा गया है. मंगलवार को ऐसी खबर आई कि लालू की सेहत ज्यादा बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें शाम में दिल्ली भेजा गया.