BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें
18-Apr-2021 04:14 PM
PATNA : रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल जाने के बाद भी अभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुश्कलें कम नहीं हुई हैं. लालू यादव से जुड़ी हुई एक ताजा खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि लालू परिवार ने यह निर्णय लिया है कि राजद सुपरमि फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे. वह अभी पटना आने की स्थिति में नहीं है.
शनिवार को रांची उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बावजदू भी राजद सुप्रीमो अभी संकट में हैं. लालू यादव और उनका परिवार स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है. बीते दिन बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी मीडिया के सामने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी कि पिता जी की तबीयत अभी ठीक नहीं है. तेजस्वी कल शाम में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे.
पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने के दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से दूरी बनाई लेकिन सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की थी और कहा था कि "उनके पिता को कोर्ट जमानत मिल गई लेकिन फिलहाल वह पटना नहीं आएंगे. दिल्ली एम्स में ही उनका इलाज चलेगा. लालू जी ने सजा की आधी अवधि पूरा किया है. न्यायालय ने उन्हें बेल दिया है. वे अभी एम्स में भर्ती हैं और एम्स में ही रहेंगे. इलाज चल रहा है. हम लोगों की चिंता उनके स्वास्थ्य को लेकर भी है. उनकी किडनी में संक्रमण काफी ज्यादा है और सांस लेने में तकलीफ है. उनका इलाज अभी एम्स में ही चलेगा."
तेजस्वी ने आगे कहा था कि "बिहार के लोगों में ख़ुशी की लहर है. अब उनके मसीहा बाहर आ रहे हैं. लेकिन मैंने एम्स के डॉक्टरों से बात की है. डॉक्टरों का कहना है कि वह अभी उनको मॉनिटर में ही रखेंगे. जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक वह दिल्ली एम्स में ही रहेंगे." तेजस्वी ने आगे रांची हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था. देश में सभी लोगों को लालू यादव के बाहर आने का इंतजार था.
लालू परिवार के करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल देर शाम दिल्ली पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की. इस बातचीत में यह निर्णय लिया गया कि लालू यादव के स्वास्थ्य लिए फिलहाल दिल्ली एम्स ही सबसे बेस्ट जगह है, जहां उनका उपचार हो सकता है. गौरतलब हो कि लालू कई दिनों से दिल्ली एम्स में ही भर्ती हैं और उनकी तबीयत ख़राब है. ऐसे में एक और बात निकल कर सामने आ रही है कि लल्लू दिल्ली से पटना आएंगे या नहीं ये सिर्फ परिवार पर ही नहीं बल्कि दिल्ली एम्स में इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम के सुझाव पर भी निर्भर करता है. अब राजद समर्थकों को ये देखना होगा कि दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम क्या निर्णय लेती है.
आपको बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को सशर्त जमानत दी है. झारखंड हाईकोर्ट के वकील आनंद वीज की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव को एक लाख के निजी मुचलके का बांड भरना होगा. साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा. लालू अपना पासपोर्ट भी जमा करेंगे.
गौरतलब हो कि बीते 9 अप्रैल को भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई थी. लेकिन आज उन्हें जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद ने जमानत के लिए आधी सजा पूरी करने का दावा करते हुए याचिका दायर की थी.