Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
19-Jan-2024 07:38 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: नगर विकास विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले लालू यादव के अपराधी पोतों तनुज यादव और नयन यादव को पुलिस बचा रही है. घायल अधिकारी जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं लेकिन उन्हें अधमरा करने वालों की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस दिखावे के लिए कार्रवाई कर रही है, क्योंकि उसे मालूम है कि मामला लालू-तेजस्वी से जुड़ा है.
पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ये आऱोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पटना में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोपी तनुज यादव और नयन यादव रिश्ते में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पोते हैं, इसलिए पुलिस ने दोनों को बचाने के लिए मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है. जबकि आरोपियों के विरुद्ध एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के अन्तर्गत कार्रवाई करनी चाहिए थी।
सुशील मोदी ने कहा कि एक अधिकारी को गाड़ी से खींच कर उसके बेहोश होने तक लाठी-डंडे से पीटना लॉ एंड आर्डर की सामान्य घटना नहीं, बल्कि पब्लिक आर्डर बिगड़ने का मामला है. नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से हाथ मिला कर अपराध और भ्रष्टाचार, दोनों से समझौता कर लिया इसलिए इस राज में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, डीएम की गाड़ी में टक्कर मारी जा रही है और दरोगा को ट्रैक्टर से कुचला जा रहा है.
सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने के विभिन्न आरोपों में घिरे लालू-राबड़ी परिवार का बचाव करना छोड़ कर नीतीश कुमार को अब 2005 के अच्छे प्रशासक वाले रूप में लौटना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यपालक अधिकारी पर हमले के तीन दिन बाद भी मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई,क्योंकि वे दोनों लालू प्रसाद के रिश्तेदार हैं और जमीन कब्जा करने जैसे कई गंभीर मामलों में संलिप्त नागेंद्र राय के बेटे हैं.
सुशील मोदी ने कहा है कि पुलिस का हाल तो ये है कि जिंदगी मौत से जूझते अधिकारी के विरुद्ध हमलावरों की प्राथमिकी को तो गंभीर धाराओं में दर्ज किया, जबकि पीड़ित अधिकारी की प्राथमिकी को ही बहुत कमजोर धाराओं के तहत दर्ज किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव केवल दिखावे के लिए "सख्त कार्रवाई" करने वाला बयान दे रहे हैं और पुलिस ने भी दिखावे के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. सब-कुछ स्क्रिप्टेड है. पुलिस लालू-तेजस्वी के इशारों पर काम कर रही है.