Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन
03-Nov-2019 09:54 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : पिछले तीन दशकों से बिहार का सबसे चर्चित सियासी परिवार इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। लालू-राबड़ी के घर छठ की रौनक कभी देश भर के लोग देखा करते थे लेकिन इस बार छठ के मौके पर लालू परिवार में सन्नाटा पसरा रहा। पार्टी और परिवार के मुखिया जेल क्या गए घर की हर कमजोर ईंट ने बुनियाद को धोखा देना शुरू कर दिया। चारा घोटाला मामले में लालू यादव के सजायाफ्ता होने के बाद राबड़ी देवी ने छठ पूजा नहीं की है।
लालू परिवार में अंतिम दफे छठ की बड़ी रौनक साल 2015 में देखने को मिली थी। तब लालू के दोनों लाल एक साथ चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और तेजस्वी डिप्टी सीएम तो तेजप्रताप स्वास्थ्य मंत्री बनकर सरकार का हिस्सा बने थे। लालू इस सफलता से गदगद थे। घर पर सभी बेटियों के साथ उनके पति भी पहुंचे थे। तब राबड़ी देवी ने पूजा खत्म करने के बाद कहा था कि वह अब घर में बहू लाने के बाद ही छठ पूजा करेंगी। साल 2018 में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी हुई तो लालू भी जेल से पेरोल लेकर शादी में शामिल हुए लेकिन बीते साल भी लालू के घर छठ पूजा नहीं हुई। मना जाता रहा कि लालू की बीमारी ने राबड़ी को छठ नहीं करने दिया लेकिन जल्द ही तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच विवाद सामने आ गया। परिवार के करीबी सूत्र बताते हैं कि लालू को जेल और पारिवारिक कलह ने ऐसा माहौल नहीं रखा की राबड़ी देवी छठ करें।
जिस परिवार के छठ का हर लम्हा देश भर के लोग मीडिया के जरिये देखते थे उनके सदस्य छठ पर केवल सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देने तक सिमट कर रह गए। राबड़ी से लेकर मीसा, तेजस्वी और तेजप्रताप सभी ने सोशल मीडिया के जरिये छठ की बधाई दी लेकिन कौन छठ के मौके पर कहाँ रहा यह अबतक साफ नहीं हो सका।