ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / लालू परिवार ने बहू ऐश्वर्या का सामान मायका में भिजवाया, चंद्रिका राय भड़के

लालू परिवार ने बहू ऐश्वर्या का सामान मायका में भिजवाया, चंद्रिका राय भड़के

26-Dec-2019 08:02 PM

PATNA : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहा विवाद नाटकीय घटनाक्रम में बदलते जा रहा है. लालू परिवार ने आज बहू ऐश्वर्या का सामान उनके मायके भिजवा दिया पूर्व मुख्यमंत्री और ऐश्वर्या की सास राबड़ी देवी के सिक्योरिटी के लोग पिकअप वैन में ऐश्वर्या का सामान लेकर उनके पिता चंद्रिका राय के आवास पहुंचे हैं.

इसको भी पढ़े, मीसा भारती ने कहा- जबरन नहीं भेजा गया सामान, ऐश्वर्या की मां ने मांगा था, कराई गई है वीडियोग्राफी

घर में मचा है घमासान, परिवार की चिंता छोड़ तेजस्वी झारखंड में बनवा रहे महागठबंधन की सरकार, ऐश्वर्या ने भी उठाया था सवाल



ऐश्वर्या शादी के बाद जो सामान लेकर चंद्रिका राय के घर से अपने ससुराल गई थी वह सारा सामान लालू परिवार ने वापस कर दिया है, लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है ऐसे में चंद्रिका राय ने दो टूक कह दिया है कि राबड़ी देवी ने भले ही ऐश्वर्या का सामान वापस कर दिया हो लेकिन वह इसे अपने घर में नहीं रखेंगे चंद्रिका राय ने कहा है कि यह सारा सामान पुलिस जब करके अपने पास ले जाएं क्योंकि मामला कोर्ट में है.

आपको बता दें कि पिछले दिनों ऐश्वर्या ने अपने साथ राबड़ी देवी पर या आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने ससुराल से धक्के देकर बाहर निकलवा दिया लालू परिवार के अंदर लगातार फैमिली ड्रामा चल रहा है ऐश्वर्या जब राबड़ी देवी के सरकारी आवास से बाहर आए तो देर रात तक वह हंगामा चलता रहा पुलिस ने इस मामले में ऐश्वर्या की शिकायत पर केस भी दर्ज किया. बहू ऐश्वर्या के खिलाफ राबड़ी देवी की तरफ से भी पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई जा चुकी है. लालू परिवार और चंद्रिका राय की फैमिली के बीच लगातार तल्खी बढ़ती जा रही है. तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला अब कोर्ट से ज्यादा सड़क पर दिख रहा है.

लालू और चंद्रिका परिवार के बीच मचे घमासान में फंसे दो ड्राइवर, जानिए कैसे पड़े दोनों के चक्कर में