Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?
20-Jan-2024 01:36 PM
By First Bihar
ARA: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम लालू प्रसाद के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के घर पहुंची है। दिल्ली से सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम अरुण यादव के घर पहुंची है हालांकि अरुण यादव घर में मौजूद नहीं है।
दरअसल, अवैध बालू कारोबार से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए नोटिस देने के लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव के घर पहुंची है। सीबीआई के टीम अरुण यादव के भोजपुर के संदेश स्थित आवास पर पहुंची है लेकिन अरुण यादव अपने घर में मौजूद नहीं थे। टीम ने उनकी विधायक पत्नी किरण देवी को नोटिस दे दिया है। अचानक सीबीआई के टीम के पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया है।
इससे पहले पिछले साल 16 मई को सीबीआई की टीम अरुण यादव के भोजपुर के अंगियांव स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसके साथ ही साथ पटना के ठिकानों पर भी रेड हुई थी। अरुण यादव के ऊपर बालू के जरीए अवैध कमाई करने के अलावे कई अन्य आरोप भी लगते रहे हैं। आरा से लेकर पटना तक उनका बालू का कारोबार फैला हुआ है। अरुण यादव की जगह उनकी पत्नी किरण देवी फिलहाल संदेश से विधायक हैं।
बता दें कि पूर्व विधायक अरुण यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म का भी संगीन आरोप लगा था। दुष्कर्म के चर्चित मामले में आरा की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक अरुण यादव को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया था। दुष्कर्म के इस मामले में नाम आने के बाद अरुण यादव ने अपनी पत्नी किरण देवी को संदेश सीट से टिकट दिलवाया था।