दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
06-Jul-2022 01:54 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की भी तैयारी चल रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव से बातचीत कर लालू यादव की सेहत की जानकारी ली। पारस अस्पताल से निकलने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि लालू प्रसाद हमारे पुराने मित्र हैं।
उन्हें आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। दिल्ली में सब तरह का टेस्ट कराया जाएगा। वे जल्द से जल्द ठीक हो यही भगवान से हम प्रार्थना करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी खर्चे पर लालू यादव का इलाज होगा। यह तो उनका अधिकार है। पहले से ही यह नियम बना हुआ है इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।
लालू यादव से मिलने के बाद नीतीश ने कहा कि वो हमारे पुराने मित्र रहे हैं. जवानी के दिनों से ही हमारा नाता रहा है. उनकी हालत पहले से बेहतर है. दिल्ली में इलाज के लिए जाएंगे तो वहां सभी जांच कराएंगे. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस दौरान तेजस्वी यादव से लालू यादव का हालचाल जाना. सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव को दिल्ली भेजने के लिए व्यवस्था करने की बात कही. लालू से मिलने के दौरान वार्ड ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव मौजूद थे.
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की तबीयत की जानकारी लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान भी उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी ली थी. सीएम नीतीश ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
