ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / CM हाउस में लालू ने छोड़ा था भूत ! जादू-टोटका करके रखी थी...

CM हाउस में लालू ने छोड़ा था भूत ! जादू-टोटका करके रखी थी छोटी-छोटी पुड़िया, 2 फीट मिट्टी ले गये थे साथ

02-Jan-2020 07:59 AM

PATNA: नये साल के पहले दिन सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर कई लोगों से मुलाकात की और उन्हें बधाईयां भी दी. लोगों और नेताओं से नये साल की बधाई स्वीकारने के बाद सीएम हाउस में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. नीतीश कुमार जब बिहार के सीएम बनकर साल 2006 में 1 अणे मार्ग पहुंचे, तब की पुरानी यादों को उन्होंने ताजा करते हुआ उनका जिक्र किया.


सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि जब साल 2006 में वो सीएम हाउस में जब रहने आए थे, तब वहां के हालात कैसे थे. नीतीश कुमार ने इन सभी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि 1 अणे मार्ग को छोड़ते वक्त आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास के कैंपस से 2 फीट मिट्टी ले गये थे. इसके साथ ही घर की दीवारों पर कई जगह छोटी-छोटी पुड़िया भी रखकर गये थे. 


नीतीश कुमार ने कहा कि 'हम तो समझ ही नहीं पाए थे कि इसका क्या मतलब है. लालू प्रसाद ने बाद में खुद हंसते हुए कहा था कि वो सीएम हाउस में भूत छोड़कर आए थे.' सीएम ने कहा कि वो इन सब बातों को नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा कि टोना-टोटका और अंधविश्वास ये सब बेकार की बाते हैं.