ब्रेकिंग न्यूज़

PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश

‘संविधान का ‘स’ भी नहीं समझते हैं ललन सिंह’, जेडीयू अध्यक्ष पर नित्यानंद का तीखा हमला

‘संविधान का ‘स’ भी नहीं समझते हैं ललन सिंह’, जेडीयू अध्यक्ष पर नित्यानंद का तीखा हमला

21-Aug-2023 12:40 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को राजगीर स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर हॉल एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर 2024 में बीजेपी वाले फिर वापस आ गए तो डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को बदलकर 'नरेंद्र मोदी संविधान' कर देंगे। जेडीयू अध्यक्ष के इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है और कहा है कि देश में लोकतंत्र को खत्म कर इमरजेंसी लागू करने वाली कांग्रेस के हाथ मिलाने वाले संविधान की दुहाई न दें।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जेडीयू अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ललन सिंह को संविधान का स तक समझ में नहीं आता है। संविधान की समझ जितनी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है, उतनी किसी को नहीं है। साढ़े 9 वर्षों में उनकी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के अनुरूप काम किया। दलितों और गरीबों के लिए जितनी योजनाएं केंद्र सरकार चला रही है आजादी के बाद पहली बार उतनी योजनाएं नरेंद्र मोदी की सरकार चला रही है। 


उन्होंने कहा कि संविधान की भावना को आजतक न तो जेडीयू, न आरजेडी और ना ही कांग्रेस के लोग समझ पाए। ललन सिंह संविधान को न आजतक पढे होंगे और ना ही समझे होंगे और ना ही उसकी भावना को समझते होंगे। जिस कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की आज उसी के साथ हाथ मिलाकर आज खुद को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला बता रहे हैं। जेडीयू और ललन सिंह अगर संविधान को समझे होते तो कांग्रेस से कभी हाथ नहीं मिलाते।