सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Mar-2022 06:27 PM
By DEEPAK
NALANDA: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव को मुर्ख आदमी बताया। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी को यह लगता है कि विधान परिषद का 15 सीट जीत गये तब सरकार बना लेंगे। एमएलसी चुनाव में जीत से सरकार नहीं बनती यह मालूम होनी चाहिए।
ललन सिंह ने कहा कि उनके माता-पिता के समय से ही जनता को धूल झोंका जा रहा है और अभी भी जारी है। ललन सिंह ने कहा कि तारापुर और कुशेश्नर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी तेजस्वी यादव ने जीत का दावा किया था। अंजाम क्या हुआ यह सबने देखा। दोनों जगहों पर तेजस्वी को करारी हार का सामना करना पड़ा था अब एमएलसी की सभी 24 सीटों पर भी हार का मुंह देखना पड़ेगा। विधान परिषद चुनाव तेजस्वी बुरी तरह से हार रहे हैं।
बता दें कि नालंदा के बिहारशरीफ में ललन सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। विधान परिषद के चुनाव में जो दावे तेजस्वी कर रहे हैं वह खोखला साबित होंगा। 24 में से 24 सीटें हम जीत रहे हैं। तेजस्वी यादव को यहां भी हार का मुंह देखना पड़ेगा।