सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
20-Sep-2022 08:05 AM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब जनता दल यूनाइटेड ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सभी प्रकोष्ठों कि आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रदेश से कार्यालय में दोपहर 12:15 बजे से इस बैठक का आयोजन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावे प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इस बैठक में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी जबकि संगठन को लेकर ललन सिंह पार्टी का प्लान प्रकोष्ठ के नेताओं को बताएंगे।
माना जा रहा है कि बिहार में बदले हुई राजनीतिक परिस्थिति के बीच ललन सिंह प्रकोष्ठों के नेताओं को इस बात पर फोकस करने के लिए कहेंगे कि संगठन को कैसे जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जाए। खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी के आक्रामक रूख को देखते हुए उसे कैसे काउंटर किया जाए, इस प्लान पर भी ललन सिंह नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। इतना ही नहीं सीमांचल के इलाके में महागठबंधन की जो रैली प्रस्तावित है उसे लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है। अमित शाह के बिहार दौरे के बाद राज्य के अंदर राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए किस रास्ते पर आगे बढ़ा जाए इस पर भी ललन सिंह चर्चा करेंगे।
नीतीश कुमार के मिशन 2024 को अमलीजामा पहनाना ललन सिंह के एजेंडे में सबसे ऊपर है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी बिहार के सभी 40 लोकसभा सीट पर संगठन के लिहाज से मजबूत रहे। ललन सिंह जानते हैं कि बीजेपी को बिहार में मात देना आसान नहीं है। भले ही बीजेपी को बिहार में जीरो पर आउट करने का दावा किया जा रहा हो लेकिन इसके लिए जरूरी है कि जेडीयू का संगठन जमीनी स्तर पर अभी से काम करना शुरू कर दे। ललन सिंह इसी ब्लूप्रिंट को आज नेताओं के साथ साझा करेंगे। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि जेडीयू अध्यक्ष प्रकोष्ठों के नेताओं को यह भी मैसेज देंगे कि आरजेडी के साथ कैसे कदम से कदम मिलाकर बीजेपी को काउंटर करना है।