ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!"

ललन सिंह का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- जिसका ग्रह-नक्षत्र खुद खराब हो वो दूसरे को उपराष्ट्रपति क्या बनाएंगे

13-Aug-2022 07:08 AM

PATNA: बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से ही सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती दिख रही है। इसी कड़ी में अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील मोदी को मुँहतोड़ जवाब दिया है। 



सुशील मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने कहा है कि आपका बयान देखकर घोर आश्चर्य हुआ..! जिस व्यक्ति का ग्रह-नक्षत्र खुद खराब हो और नीतीश जी से अच्छे रिश्तो के कारण खुद हाशिए पर ला दिए गए हों वैसे नेता के यहां नीतीश जी को उपराष्ट्रपति बनाने के लिए कोई जाये, यह अपने-आप में हास्यास्पद और सरासर झूठ है। नीतीश जी कभी ना राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे और ना ही उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति पद के..! यदि ऐसे ही बयान देने से बीजेपी नेतृत्व को खुश कर के आप पुनर्वासित हो जाते हैं, तो हमलोगों की शुभकामनाएं आपके साथ है...हो जाइए।



गौरतलब है कि बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार देश के उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार खुद तो कुछ नहीं करते थे लेकिन अपने करीबी लोगों के जरिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक इस बात को पहुचाते थे। इसको लेकर जेडीयू के बड़े नेताओं ने बीजेपी के मंत्रियों से कई बार बात की थी लेकिन जब बीजेपी के पास खुद बहुमत था तो किसी और को कैसे उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता था।