BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
16-Oct-2023 12:10 PM
By FIRST BIHAR
MIRZAPUR: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विंध्याचल मंदिर के गेट पर पुलिसकर्मियों ने ललन सिंह को अंदर जाने से रोक दिया. ललन सिंह लाव लश्कर के साथ वीआईपी गेट से मंदिर के अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया.
दरअसल ललन सिंह नवरात्र के पहले दिन रविवार को विंध्याचल मंदिर में मां विंध्यावासिनी की पूजा अर्चना करने पहुंचे थे. उनके साथ पुरोहित तो थे ही, जेडीयू नेताओं की टीम भी दी. ललन सिंह वीआईपी गेट से मंदिर के अंदर एंट्री करने जा रहे थे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. किसी ने इस वाकये का वीडियो बना कर वायरल कर दिया है.
पहले से नहीं दी थी जानकारी
दरअसल नवरात्र के कारण विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. हालांकि वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था है लेकिन प्रशासन को उसकी सूचना पहले से देनी होती है. ललन सिंह के मंदिर आने की जानकारी प्रशासन को पहले से नहीं दी गयी थी. ऐसे में गेट पर तैनात पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए उन्हें अंदर नहीं जाने दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान ललन सिंह समर्थकों की पुलिस ने नोंकझोंक भी हुई. बाद में प्रशासन को ललन सिंह के बारे में जानकारी दी गयी. ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ साथ सांसद भी हैं. मंदिर परिसर में तैनात अधिकारियों को जब इसकी जानकारी दी गयी तो उन्होंने ललन सिंह को मंदिर परिसर में एंट्री की अनुमति दी. इसके बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की.
#JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को #UP के मिर्जापुर में विंध्याचल मंदिर के गेट पर #UPPolice ने रोका. प्रशासन को पहले से जानकारी दिये बगैर मंदिर पहुंचे थे ललन सिंह. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मिली एंट्री. #WATCH #Bihar pic.twitter.com/37hDe1evN7
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 16, 2023