ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लखीसराय में अनियंत्रित ऑटो का एक्सीडेंट, ड्राइवर समेत 10 महिलाएं बुरी तरह जख्मी

13-Apr-2021 10:56 AM

LAKHISARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर लखीसराय जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे भीषण सड़क हादसे में करीब 10 महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं. घटना तेतरहाट थाना क्षेत्र के बाला जी मील के पास की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, गंगा स्नान करने एक ऑटो पर सवार होकर 10 महिलाएं सिमरिया जा रहीं थीं, तभी तेतरहाट थाना क्षेत्र के बाला जी मील के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में ऑटो ड्राइवर और 10 महिलाएं बुरी तरह जख्मी बताई जा रहीं हैं. 


आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां फ़िलहाल सभी इलाजरत हैं. मामले की जानकारी महिलाओं के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.