बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
30-Sep-2020 08:14 AM
PATNA :पटना में लहरिया कट बाइक चलाने वालों का आतंक जारी है. निर्माणाधीन दीघा - एम्स एलिवेटेड पुल पर टहल रहे 60 साल के कन्हैया पांडे को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी. घटना के दौरान तीन युवक स्टंट कर रहे थे.
रामजीचक दीघा के रहने वाले कन्हैया पांडे इस दौरान बुरी तरह घायल हो गए. तभी पुल पर मौजूद लोगों ने भाग रहे युवकों को पकड़ लिया. दो आरोपितों से घायल को एम्स ले जाने की बात कही गई, जबकि एक को लोगों ने पकड़े रखा. लेकिन एम्स में भर्ती कराने के बजाय दोनों आरोपी घायल को इंडोर स्टेडियम के पास झाड़ी में फेंककर भाग गए, जिसके बाद घायल ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया.
पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि कन्हैया पांडे हर दिन दिघा एलिवेटेड पर टहलते थे. तभी पुल पर स्टंट कर रहे तीन युवकों ने उन्हें बाइक से धक्का मार दिया. धक्का इतना जोरदार था कि कन्हैया पांडे करीब 10 फुट ऊपर उछल कर पुल पर गिर पड़े, जिसके कारण उनका सिर फट गया. वहीं देर रात झाड़ी में तड़प रहे बुजुर्ग की आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक घायल की मौत हो गई थी. वहीं कन्हैया पांडे जब देर रात घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की. पुल के पास पहुंचे तो किसी ने उन्हें इस हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन दीघा थाना पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी मिली.